देहरादून
ब्रेकिंग- आईएएस ईवा आशीष श्रीवास्तव होंगी टिहरी जिले की नई जिलाधिकारी
टिहरी: आईएएस ईवा आशीष श्रीवास्तव टिहरी जिले की नई जिलाधिकारी होंगी।
दरअसल टिहरी के जिलाधिकारी रहे मंगेश घिल्डियाल प्रतिनियुक्ति पर पीएमओ के लिए कार्यमुक्त हो रहे हैं।
ऐसे में शासन ने उनके स्थान पर आईएएस अधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव को टिहरी का नया डीएम तैनात किया है। ईवा आशीष को डीएम टिहरी के साथ ही निदेशक पुनर्वास की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
आपको बतादें कि टिहरी की जिलाधिकारी बनायी गयी ईवा गिरी श्रीवास्तव आईएएस अफसर आशीष श्रीवास्तव की पत्नी हैं।
जोकि इस समय डीएम देहरादून के पद पर तैनात हैं, इवा गिरी श्रीवास्तव को डीएम टिहरी के साथ ही पुर्नवास निदेशक का चार्ज भी दिया गया है।
आईएएस इवा गिरी श्रीवास्तव से अपर सचिव सामान्य प्रशासन, पेयजल, गढ़वाल मण्डल विकास निगम के निदेशक सहित संयुक्त निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड़ का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है।
आईएएस ईवा आशीष श्रीवास्तव जुलाई 2017 में अल्मोड़ा की जिलाधिकारी बनी थीं तथा उनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा था।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel