देहरादून
पहल: पहाड़ी जिले में तैनात खाकी को मिलेगा वीकली ऑफ, जनवरी से मिलने लगेगा अवकाश
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस में अब पहाड़ के 9 जनपदों में तैनात हेड कांस्टेबल व कॉन्स्टेबल स्तर के पुलिसकर्मियों के लिए एक जनवरी से साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था किए जाने की तैयारियां हो रही है।
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि सभी 9 जनपदों के पुलिस कप्तान के साथ वार्ता करने के बाद एक जनवरी से इसके विधिवत आदेश जारी कर दिए जाएंगे। जिससे तमाम पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश का लाभ मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के समय पर पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर बुलाया जा सकता है साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था के लिए इस तरीके की प्रावधान भी किए गए हैं।
दरअसल राज्य में पुलिस के कामकाज को देखते हुए इस साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था को खुद पुलिस महानिदेशक ने गंभीरता से लेते हुए इस व्यवस्था को लागू करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के लागू होने के बाद पुलिस कर्मियों को अपने निजी काम मे काफी सहूलियत मिल सकेगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel