देहरादून
लच्छीवाला टोल प्लाजा: डोईवाला विधायक और बीजेपी कार्यकर्ताओं की टोल कर्मियों के साथ हुई तीखी नोक झोंक…
देहरादून। डोईवाला टोल प्लाजा में निरंतर आ रही शिकयत को लेकर डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला की डोईवाला टोल कर्मियों के साथ तीखी नोक झोंक हुई। डोईवाला विधायक अपने कार्यकर्ताओं संग लच्छीवाला टोल बैरियर पर पहुंचे। जहां उन्होंने स्थानीय लोगों को हो रही परेशानियों व असुविधा को लेकर टोल कर्मियों से बातचीत की।
विधायक ने कहा कि स्थानीय लोगों की टोल प्लाजा को लेकर कई समस्याएं आ रही हैं। और टोल कर्मी उस पर ध्यान नही दे रहे हैं। इसलिए आगे से डोईवाला वासियों को टोल को लेकर कोई समस्या नही आनी चाहिए।
जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी की टोल कर्मियों से काफी नोक झोंक हुई। उन्होंने कहा कि टोल कर्मियों की कई शिकायतें आ रही हैं। जिस पर टोल कर्मी ध्यान नही दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष राजकुमार, सभासद प्रतिनिधि मनमोहन नौटियाल, छात्र नेता शुभम खंडूरी आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel