देहरादून
सल्ट उपचुनाव: बीजेपी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, टीएसआर को नहीं मिली जगह..
देहरादून: अल्मोड़ा के सल्ट उपचुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी हो गई है। सल्ट में उपचुनाव 17 अप्रैल को होने हैं जिसके लिये भाजपा ने अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की है। परंतु देखने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम नहीं है। उपचुनाव में प्रचार के लिए भाजपा के 30 चुनाव प्रचारकों में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा, सांसद महारानी राज्य लक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। इसके अलावा संगठन महामंत्री अजय कुमार, राज्यमंत्री धन सिंह रावत, राजेंद्र भंडारी, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, सुरेश जोशी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, हरक सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, यशपाल आर्य, अरविंद पांडे, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, राज्यमंत्री रेखा आर्य, विधायक पूरन फर्त्याल, दीवान सिंह बिष्ट, बलवंत भौर्याल, चंदन राम दास, और महेश नेगी भी स्टार प्रचारक में शामिल किए गए हैं। इस लिस्ट में देखने वाली बात यह है कि इस स्टार प्रचारक लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम गायब है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel