देहरादून
उपचुनाव: सल्ट विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, पढ़े लिस्ट….
देहरादून: अल्मोड़ा जनपद की सल्ट विधानसभा में हो रहे उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि को आज भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए। भाजपा की ओर से महेश जीना तथा कांग्रेस से गंगा पंचोली ने पर्चा भरा। नामांकन के अंतिम रोज नामांकन कराने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ भाजपा कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन के लिए उप जिलाधिकारी कार्यालय भिकियासैंण पहुंचे। जहां महेश जीना भाजपा की ओर से पर्चा दाखिल कर चुनाव के लिए नामांकन कराया, तो वहीं कांग्रेस की ओर से गंगा पंचोली ने नामांकन कराया। नामांकन करने के बाद सल्ट उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के नाम भी शामिल हैं और साथ ही पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, केसी वेणुगोपाल के साथ पीसीसी चीफ प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, हरीश रावत नेता, प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश के नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं। कांग्रेस ने कुल 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। जिनमें सह प्रदेश प्रभारी राजेश धर्माणी, पूर्व पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय, गोविंद सिंह कुंजवाल, महेंद्र सिंह माहरा, प्रदीप टम्टा, महेंद्र सिंह पाल, करन माहरा, काज़ी निज़ामुद्दीन, सुरेंद्र सिंह नेगी, रणजीत सिंह रावत, राजेन्द्र भंडारी, मदन सिंह बिष्ट, प्रकाश जोशी, आदेश चौहान, मनीष खंडूड़ी, हरीश धामी, सरिता आर्य, मनोज तिवारी, मनोज रावत, राजकुमार, एवं सुमित्र भुल्लर आदि लिस्ट में शामिल हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel