देहरादून
गुमशुदा: उत्तराखंड में यहां सैलून गया बालक घर नहीं पहुंचा, तलाश जारी…
ऋषिकेश। थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र वीरकाटल गांव का एक बालक संदिग्ध परिस्थिति मे लापता हो गया। बताया जा रहा है कि वह घर से बाल कटवाने सैलून जाने की बात कह कर गया था। मामले मे पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण झूला रवि कुमार सैनी ने बताया कि जितेंद्र सिंह का 14 वर्षीय पुत्र वंश बीते सोमवार को घर से मोहन छुट्टी के लिए गया था। उसकी मां ने उसको बाल ना कटवाने पर डाटा था। इसके बाद वह घर से बाल कटवाने के पैसे लेकर गया था। जब वह वापस नहीं लौटा तो पिता ने पुलिस को सूचित किया।
पुलिस के अनुसार यह किशोर मोहनचट्टी नाई की दुकान पर भी नहीं पहुंचा। पुलिस ने जब गरुड़ चट्टी और आसपास क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा की जांच की तो पता चला कि सोमवार की शाम करीब 6:00 बजे वह गरुड़ चट्टी पुल से ब्रह्मपुरी की ओर जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस आसपास क्षेत्र में किशोर को तलाश रही है। पुलिस की ओर से इस मामले में किशोर की 941111 2848 नंबर पर सूचना देने का आग्रह किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel



