देहरादून
खुशखबरीः अब मिनटों में पहुंचेंगे ऋषिकेश से नीलकंठ महादेव मंदिर, सफर होगा आसान…
देहरादूनः भोले बाबा के भक्तों के लिए खुशखबरी है। अब नीलकंठ महादेव का सफर आसान होने वाला है। ऋषिकेश से सीधे नीलकंठ जाना आसान हो रहा है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ऋषिकेश-नीलकंठ महादेव रोप-वे निर्माण पर मुहर लग गई है। जिससे महज कुछ मिनटों में ही नीलकंठ महादेव के द्वार पहुंचा जा सकेगा। बताया जा रहा है कि अब प्रस्ताव कैबिनेट के लिए भेज दिया गया है। कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण शुरू होगा।
मीडिया रिपोर्टस की माने तो उत्तराखंड मेट्रो रेल अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन लिमिटेड (यूकेएमआरसी) की बोर्ड बैठक में ऋषिकेश-नीलकंठ महादेव रोप-वे निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। यह रोपवे ऋषिकेश से नीलकंठ होते हुए पार्वती मंदिर (भौन) तक बनाया जाएगा। इस रोपवे की कुल लंबाई साढ़े छह किलोमीटर होगी। रोपवे पर चार पड़ाव होंगे। यह रोपवे ऋषिकेश के चारधाम यात्र बस टर्मिनल से आरंभ होगा, जिसके बाद नाव घाट (त्रिवेणी घाट) पर दूसरा पड़ाव होगा। जबकि तीसरा पड़ाव नीलकंठ महादेव मंदिर तथा चौथा और अंतिम पड़ाव पार्वती मंदिर (भौन) होगा।
गौरतलब है कि ऋषिकेश से नीलकंठ महादेव मंदिर तक रोपवे बनाने की मांग कई वर्षों से की जा रही है। कई बार इसके लिए सर्वे भी हुए। मगर, कभी राजाजी पार्क के कानून आड़े आए तो कभी अन्य कारण। शासन स्तर पर पूर्व में कई दौर की बैठकों के बाद इस परियोजना को हरी झंडी दे दी गई है। माना जा रहा है कि अब दो वर्ष के भीतर ऋषिकेश से नीलकंठ के लिए रोपवे का विकल्प खुल जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel
