देहरादून
जरूरी खबर: देहरादून RTO में एक दिन में सिर्फ 25 लोगों को मिलेगी एंट्री, इन नियमों का करना होगा पालन…
देहरादून: अगर आप को देहरादून आरटीओ में कुछ काम है तो आप RTO जाने से पहले एक बार ये खबर ज़रूर पढ़ ले। क्योंकि अब आरटीओ जाने के लिए आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाकर अपॉइंटमेंट लेना होगा। साथ ही प्रतिदिन 25 आवेदन ही स्वीकृत किये जाएंगे। इसके लिए आरटीओ की ओर एसओपी भी जारी की गई है। ये गाइडलाइन आरटीओ कार्यालय में कर्मी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जारी की गई है।
आपको बता दें आज से आरटीओ देहरादून सीमित कार्यों के लिए खोला गया है। ऐसे में लर्निंग लाइसेंस के पुराने सभी स्लॉट निरस्त करते हुए नए सिरे से अपॉइंटमेंट लेकर टेस्ट शुक्रवार से शुरू किए जाएंगे और लर्निंग लाइसेंस के पुराने आवेदन का बैकलॉग खत्म होने तक नए आवेदन ही खोले जाएंगे। वहीं, जिनके लर्निंग लाइसेंस बने हुए हैं उन्हें सार्थी पोर्टल https://sarthi.parivahan.gov.in पर जाकर स्लॉट बुक कराना होगा स्लॉट बुक होने पर आवेदकों को तय तिथि पर आईडीटीआर झाझरा जाना होगा, एक दिन में 75 आवेदकों का ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा। जबकि, जिन लर्निंग ड्राइविंग आवेदकों ने पूर्व में आवेदन किया हुआ है उन्हें स्लॉट मिले हुए थे, उन्हें दोबारा आरटीओ के अपॉइंटमेंट वेब लिंक पर आवेदन करना होगा।
गौरतलब है कि देहरादून कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच हॉट स्पॉट बन गई है। ऐसे में देहरादून आरटीओ में भी कर्मी संक्रमित मिलने केसे काम बाधित हुआ जिसके बाद में सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। आरटीओ कार्यालय में आरटीओ सहित 10 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जिसके बाद कार्यालय को सैनिटाइजेशन के लिए बंद कर दिया गया था। ऐसे में आज कार्यालय में दोबारा काम शुरू करने से पहले एसओपी जारी कर दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
