देहरादून
आदेश: होली के जश्न पर कोरोना का साया, राज्य सरकार ने ले लिए यह फैसले, जानिए…
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना का साया मड़रा रहा है। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए उत्तराखंड शासन ने गाइडलाइन जारी कर दी है। आपको बता दें कि मुख्य सचिव ओम प्रकाश द्वारा राज्य में होली समेत दूसरे आयोजनों को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। महोत्सव एवं त्योहारों का आयोजन निम्न शर्तों के साथ मनाए जाने के दिशानिर्देश दिए गए हैं।
1. होलिका दहन हेतु कार्यक्रम स्थल की क्षमता के 50 प्रतिशत व्यक्तियों हेतु अनुमति रहेगी तथा होलिका दहन स्थल पर अनावश्यक भीड का जमावाडा नहीं किया जायेगा । कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले समस्त व्यक्ति मास्क एवं सामाजिक दूरी का पालन करेंगे। होलिका दहन कार्यक्रम में 60 साल से ऊपर की महिला व पुरूष, दस साल से कम उम्र के बच्चे तथा गम्भीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करने से बचे ऐसे लोग सार्वजनिक स्थलों पर होली खेलने से बचें एवं घरों के अन्दर ही होली मनायें।
2. होली मिलन स्थल पर स्थल की क्षमता का 50 प्रतिशत (अंधिकतम 100) से ज्यादा व्यक्ति प्रतिभाग नहीं करेंगे।
3. समारोह के आयोजकों द्वारा स्थल के प्रवेश पर थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजर आदि व्यवस्थायें सुनिश्चित की जायेगी तथा बुखार, जुखाम आदि से पीडित व्यक्तियों तथा बिना मास्क पहने व्यक्तियों को शालीनता के साथ स्थल पर प्रवेश न करने की सलाह दी जाये।
4. होली मिलन स्थलों पर शालीनता के साथ होली मनाई जायेगी। किसी प्रकार का हुडदंग आदि नहीं किया जायेगा। सार्वजनकि स्थल पर मदिरा पान, तेज म्यूजिक, लाउडस्पीकर आदि का प्रयोग नहीं किया जायेगा।
5. केन्टेनमैन्ट जोन में होली खेलना पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। लोग अपने घरो के अन्दर ही होली मना सकते हैं।
6. सकरी सडको एवं संकरी गलियों आदि में होली खेलने से बचे।
7. होली मे पानी एवं गीले रंगों का प्रयोग करने से बचे व सूखे रंग आरगेनिक (फूलो से बने रगों) का प्रयोग करते हुए अन्य लोगो को भी प्रेरित करे तथा गले मिलने आदि से बचने की कोशिश करे।
8. होली मिलन समारोह में यथासंभव खाद्य सामग्री आदि का वितरण से परहेज किया जायेगा यदि अति आवश्यक हो तो खाद्य पदार्थ एवं पेयजल वितरण हेतु डिस्पोजेबल गिलास तथा बर्तनों का प्रयोग किया जायेगा।
9. समारोह स्थल पर आयोजकों द्वारा डस्टबिन आदि की समुचित व्यवस्था की जायेगी तथा कुडे आदि को इधर-उधर न बिखराकर डस्टबिन का प्रयोग किया जायेगा। 10 समारोह स्थल पर कोविड के मानको एवं दिशा निर्देशों का समुचित अनुपालन कराने का दायित्व आयोजकों का होगा।
11. समय-समय पर भारत सरकार, राज्य सरकार, एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी किये गये दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा जिसमें सोशल डिस्टेसिग सेनेटाइजेशन और मास्क का प्रयोग इत्यादि शामिल है।
12 माह की विभिन्न तिथियों में मनाये जाने वाले अन्य त्योहारों में भी कोविड संकमण से बचाव हेतु सोशल डिस्टेसिग, सेनेटाइजेशन और मास्क का प्रयोग किया जायेगा एवं त्योहार मनाने के स्थल पर थर्मल स्कैनिंग आदि व्यवस्थायें सुनिश्चित की जायेगी। त्योहार के स्थल पर 50 प्रतिशत (अधिकतम 100) से ज्यादा व्यक्ति प्रतिभाग नहीं करेंगे। त्यौहार के स्थल पर यथासभव खाद्य सामग्री आदि का वितरण से परहेज किया जायेगा एव समय -समय पर भारत सरकार राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी किये गये दिशा-निर्देशों का कडाई से अनुपालन किया जायेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel