देहरादून
Padma Awards 2021: उत्तराखंड की तीन हस्तियां पद्म पुरस्कार से सम्मानित, जानिए कौन है ये…
देहरादून: उत्तराखंड की 3 विभूतियाँ पद्म पुरस्कारों से सम्मानित की गई । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हेस्को प्रमुख पर्यावरणविद डॉ.अनिल प्रकाश जोशी को पद्मभूषण, पर्यावरणविद कल्याण सिंह रावत और डॉ.योगी एरन को पद्श्री से सम्मानित करेंगे। आज (मंगलवार) को चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह और किसान प्रेम चंद शर्मा को पद्श्री से सम्मानित किया जाएगा।
आपको बता दें कि हेस्को के प्रमुख डॉक्टर अनिल जोशी ने पर्यावरण पारिस्थतिकी और ग्राम्य विकास के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया था उन्होंने इस दिशा में काफी काम भी किया था। पर्यावरण पारिस्थितिकी और ग्राम्य विकास से जुड़े मुद्दों और नदियों को बचाने के लिए चलाए जा रहे आंदोलन से देशभर का ध्यान खींचने के कारण डॉक्टर जोशी को पद्मभूषण से सम्मानित किया गया है। वहीं उत्तराखंड के कल्याण रावत ने मैती आंदोलन के जरिये अनूठी परंपरा को जन्म दिया। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कई वर्षों से काम कर रहे कल्याण सिंह रावत ने उत्तराखंड में मैती आंदोलन के जरिये पर्यारण संरक्षण की दिशा में एक अनूठी परंपरा को जन्म दिया। आज कल्याण सिंह रावत के प्रयासों की चर्चा न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी हो रही है।
आपको बता दें कि वयोवृद्ध प्लास्टिक सर्जन डॉ. योगी एरन ने ‘डॉक्टर धरती के भगवान होते हैं’ पंक्ति को वास्तव में साकार किया है। जले कटे हजारों मरीजों की निशुल्क प्लास्टिक सर्जरी कर चुके 83 वर्षीय डॉ. एरन का जज्बा इस उम्र में भी कायम है। उन्हें पदम् भूषण से सम्मानित किया गया है। उन्होंने मसूरी रोड पर स्थित जंगलों के बीच पहाड़ी पर कुछ जगह ली। वहां 500 पौधे रोपे और इस जगह को ‘जंगल मंगल’ नाम देकर वहां मरीजों के रहने के लिए भी कमरे बनाए। इसके साथ ही हेल्पिंग हैंड संस्था की स्थापना की और कई साल तक गरीब मरीजों की मुफ्त प्लास्टिक सर्जरी की। वर्ष 2006 में अमेरिका की संस्था को उत्तराखंड के गरीब मरीजों की मदद के लिए राजी किया। तब से अमेरिका के प्लास्टिक सर्जनों की टीम हर साल दो बार अत्याधुनिक उपकरणों के साथ सर्जरी के लिए देहरादून आती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel