देहरादून
ब्रेकिंग: हवा से बात कर रहे डंपर से दर्दनाक हादसा, एक के पैर कटे, युवक युवती घायल
देहरादून। राजधानी की राजपुर रोड पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक बेकाबू डंपर डिवाइडर पर चढ़ गया। गति इतनी तीव्र थी कि काफी दूर तक डंपर डिवाइडर पर लगी लाइटों को तोड़ता चला गया और सामने से आती एक बाइक को भी टक्कर मार दी। हादसे में डंपर परिचालक के दोनों पैर कट गए।
जबकि बाइक सवार एक युवक और एक युवती भी गंभीर घायल हो गए। सूचना पर सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंस्पेक्टर डालनवाला मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि घायल क्लीनर का नाम आलम है। उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उसका एक पैर कट कर अलग हो चुका है। जबकि दूसरा भी बुरी तरह से कट गया है। घायल युवक और युवती के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
दोनों को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनोज नाम के ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

