देहरादून
Breaking: राजधानी के स्पा सेंटरों मे पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी…
राजधानी क्षेत्र के स्पा सेंटर में लगातार शिकायत मिलने के पश्चात कल देर शाम पुलिस के द्वारा छापा मारा गया इस दौरान सैंटरो में भारी अनियमितताएं पाई गई देखते हुए पुलिस के द्वारा इनसे चालान कर जुर्माना लगाया गया।
वरिष्ट पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा शहर क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटर की अनियमितताएं की शिकायतें प्राप्त होने स्पा सेंटर के विरुद्ध विधिक कार्रवाई हेतु आदेश दिए गए आदेश निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर महोदया के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष थाना बसंत बिहार द्वारा थाना क्षेत्र स्थित स्पा सेंटरों के औचक निरीक्षण हेतु दो टीमें गठित की गई गठित टीमों को प्राप्त आदेश निर्देशों से अवगत कर स्वयं के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में रवाना किया गया।
उक्त क्रम में गठित टीमों द्वारा थाना क्षेत्र स्थित 09 स्पा सेंटर में आकस्मिक चेकिंग की गई आकस्मिक चेकिंग के दौरान स्पा सेंटर में निम्न कमियां पाई गई।
(1)काम करने वाले कर्मियों का सत्यापन नहीं कराया गया है।
(2)स्पा सेंटर में उपस्थित ग्राहक की प्रोपर आईडी नहीं ली गई।
(3)ग्राहक के आने जाने वाले रजिस्टर भी अपडेट नहीं है।
अनियमितताएं पाए जाने पर 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 04 चालान एवं 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 24 संयोजन पर 12,000/ रूपए धनराशि वसूली गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel

