देहरादून
राजनीति: आम आदमी पार्टी ने 70 विधानसभाओं में नियुक्त किए संगठन मंत्री, पार्टी ने मजबूत दावेदारी की पेश….
देहरादून: आम आदमी पार्टी 2022 के चुनावों को देखते हुए अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में रविवार को आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के सभी 70 विधानसभाओं में संगठन मंत्री की घोषणा की है। इसके अलावा 2 प्रवक्ताओं के साथ ही सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी है। आप की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से लोगों के जुड़ने का सिलसिला प्रदेश में लगातार जारी है।
रविवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने बताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में 70 संगठन मंत्री बनाए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र चौहान और राजेंद्र बुटोला को नियुक्त किया गया है, जबकि पूर्व आईएएस सुवर्धन शाह को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी 2022 में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को पूरी ताकत से लड़ने जा रही है। राज्य में आप के बढ़ते विस्तार से जनता उत्साहित है, क्योंकि भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश के विकास के लिए कुछ नहीं किया है। लेकिन आम आदमी पार्टी प्रदेश में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही है।
अध्यक्ष ने कहा कि आज प्रदेश की जनता बीजेपी सरकार से पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। उत्तराखंड की जनता को आज तक कोई भी विकल्प नहीं मिल पा रहा था। इस कारण प्रदेश की जनता को मजबूरन अपना वोट सिर्फ दो ही दलों के नेताओं को देना पड़ता था। आप पार्टी से लोगों को बेहद उम्मीदें है।
राज्य में घोषित 70 संगठन मंत्रियों के नाम
1- पुरोला – हरिमोहन जुवांठा
2 – यमुनोत्री – लाईबर सिंह रावत
3 – गंगोत्री – तनुजा चौहान
4- बद्रीनाथ – हरीश सेमवाल
5- थराली – राधा बल्लभ कन्याल
6- कर्णप्रयाग – अनूप चौहान
7- केदारनाथ – रोकश नेगी
8- रुद्रप्रयाग – ज्योत सिंह बिष्ट
9- घनसाली – हरीश शाह
10- देवप्रयाग धर्मसिंह चौहान
11- नरेन्द्र नगर – दुर्गेश उनियाल
12- प्रतापनगर – सुनील चौहान
13- टिहरी – सुरेश भट्ट
14- धनोल्टी – सुरेश गुसांई
15- चकराता – दर्शन डोभाल
16- विकासनगर – मनोज चौधरी
17- सहसपुर बबलू चौधरी
18- धर्मपुर – सुशील सैनी
19- रायपुर – रवि बांगिया
20- राजपुर रोड – राजेन्द्र सिंह
21- देहरादून कैंट – शरद जैन
22- मसूरी – सुमित दयाल
23- डोईवाला – अशोक सेमवाल
24- ऋषिकेश – दिनेश असवाल
25- हरिद्वार – तनुज शर्मा
26- बीएचईएल रानीपुर – सुजीत मेहता
27- ज्वालापुर – पवन ठाकुर
28- भगवानपुर – अमन कुमार
29- झबरेडा- शाहवाकर चिश्ती
30- पिरान कलियर – दिनेश धीमान
31- रुडकी – अनिल कश्यप
32- खानपुर – जोधा सिंह
33- मंगलौर – संजय तिवारी
34- लक्सर – जफर भारती
35- हरिद्वार ग्रामीण – अमरीश गिरी
36- यमकेश्वर – प्रमोद चौहान
37- पौडी – अबल सिंह रावत
38- श्रीनगर – गजेन्द्र चौहान
39- चैबट्टाखाल – रणवीर रावत
40- लैंसडाउन – विपिन चैहान
41- कोटद्वार – डॉ० अनिल मोहन राणा
42- धारचुला – गोविंद राम आर्य
43- डीडीहाट – दिवान सिंह मेहता
44- पिथौरागढ – गिरीश जोशी
45- गंगोलीहाट – गिरिजा शंकर
46- कपकोट – जगदीश कोरंगा
47- बागेश्वर – सुंदर धोनी
48- द्वाराहाट – शिव कुमार
49- सल्ट – पितांबर दत्त
50- रानीखेत – संजय कुमार
51- सोमेश्वर – अंशुल राणा
52- अल्मोडा – मनोज गुप्ता
53- जागेश्वर – प्रकाश भटट
54- लोहाघाट राजेश बिष्ट
55- चंपावत – दिनेश रावत
56- लालकुंआ – सुरेश जोशी
57- भीमताल – नवीन बेनीवाल
58- नैनीताल – प्रदीप साह
59- हल्द्वानी – रक्षित वर्मा
60- काला ढुंगी – मनोज सिंह नेगी
61- रामनगर – भास्कर जोशी
62- जसपुर – अमिताभ
63- काशीपुर – दीन दयाल सिंह
64- बाजपुर – मयंक शर्मा
65- गदरपुर – अमरदीप सिंह विर्क
66- रुद्रपुर – हरपेन्द्र खेरा
67- किच्छा – दिनेश यादव
68- सितारगंज – माखन सिंह
69- नानकमत्ता – गुरविंदर सिंह
70- खटीमा – सुनील कंडवाल
जानकारी के अनुसार पार्टी द्वारा जल्द ही विस्तार से जुड़ी एक ओर लिस्ट जारी की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel