देहरादून
गर्व के पलः उत्तराखंड के पीयूष को PM मोदी ने किया इस अवार्ड से सम्मानित, आप भी दें बधाई…
उत्तराखंड को गौरावान्वित करने वाली खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने आज भारत मंडपम नई दिल्ली में नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड से युवाओं को सम्मानित किया। जिसमें उत्तराखंड के एक युवा को भी पीएम मोदी के द्वारा सम्मानित किया गया है। ये युवा कोई और नहीं बल्कि पीयूष पुरोहित है। पीयूष को मिली इस उपलब्धि से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। सीएम धामी ने भी पीयूष को बधाई दी है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न क्षेत्रों की 23 हस्तियों को आज सम्मानित किया है। जिसमें बेस्ट नैनो क्रिएटर का पुरस्कार चमोली उत्तराखंड के पीयूष पुरोहित को दिया गया, जिन्होंने कम ज्ञात स्थानों, लोगों और क्षेत्रीय त्योहारों पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मन की बात में अपने एक अनुरोध को याद किया जहां केरल की लड़कियों ने चमोली का एक गीत गाया था।
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया के माध्यम से पियूष को शुभकामनाएं दी है। सीएम धामी ने लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चमोली जनपद के निवासी पीयूष पुरोहित को “Best Nano Creator Award” से सम्मानित किया जाना हम सभी देवभूमिवासियों के लिए गौरव का क्षण है। समस्त प्रदेशवासियों की ओर से पीयूष को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत मंडपम, नई दिल्ली में पहला नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड प्रदान किया। उन्होंने विजेताओं के साथ संक्षिप्त बातचीत भी की। सकारात्मक बदलाव लाने के लिए रचनाधर्मिता का उपयोग करने के लिए इस पुरस्कार की कल्पना एक लंबी यात्रा की शुरूआत के रूप में की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

