देहरादून
Big Breaking: उत्तराखंड में बारिश-आंधी का कहर, दून में चलते वाहन पर पेड़ गिरने से 5 लोग घायल…
देहरादून : उत्तराखंड में मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हो रही है। सोमवार दोपहर के बाद मौसम ने अचानक करवट बदल ली। जिसका असर पूरे राज्य में देखने को मिला। पहाड़ों पर बारिश हुई तो वहीं राजधानी देहरादून में तेज आंधी आई। इस बीच मौसम का कहर देखने को मिला। आंधी के चलते राजपुर थाना क्षेत्र में एक वाहन पर विशालकाय पेड़ गिर गया। हादसे में पांच लोग गंभीर घायल हो गए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तो वहीं पिथौरागढ़ में भी बारिश और आंधी ने कहर बरपाया है। कहीं पेड़ गिरे है तो कहीं छत उड़ने की खबर है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दोपहर के बाद देहरादून में आई तेज आंधी से कुठाल गेट चौकी के पास बड़ा पेड़ गिर गया । पेड़ की चपेट में एक ट्रैक्टर आ गया। जिसमें पांच लोग सवार थे, जो पेड़ के नीचे दब गए। हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर है । स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया । सभी घायलों को पुलिस ने 108 के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। वहीं अन्य तीन को भी चोटे आई है। दूसरी ओर पेड़ गिरने से ट्रैफिक भी जाम हो गया था । बाद में पेड़ को काटकर हटा दिया गया ।
बताया जा रहा है कि वहीं उच्च हिमालयी जिले पिथौरागढ़ में आंधी-पानी के काफी नुकसान पहुंचा है। धारचूला और मुनस्यारी में भारी बारिश हुई। बंगापानी तहसील में तेज हवाएं चलने से गोरी नदी पर बने पैदल पुल की रैलिंग टूट गई। धारचूला मेें भारी बारिश और ओलावृष्टि से नालियों का पानी सड़कों पर बहा। एक दर्जन से अधिक दुकानों और मकानों में पानी घुस गया है। थल, लालघाटी क्षेत्र में चले अंधड़ से थल और लालघाटी में पेड़ गिरने से दो कार और एक मकान क्षतिग्रस्त हो गए। पतेत में एक गोशाला की छत उड़ गई । थल बाजार में दुकानों के आगे रखी कुर्सियां उड़ गई । मार्ग पर पेड़ गिरने से एक घंटे तक अस्कोट-कर्णप्रयाग और थल-मुनस्यारी मार्ग बंद रहा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel

