देहरादून
राहत: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पहली बार घर बैठे वोट दें सकेंगे मतदाता, मिलेगी ये सुविधा…
देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव नज़दीक है। ऐसे में चुनाव आयोग चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। और बुजुर्ग मतदाताओं को बड़ी राहत देने जा रहा है। पहली बार 80 साल से ऊपर और शारीरिक रूप से कमजोर लोगों के लिए घर बैठे वोट देने का अधिकार देने जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में शारीरिक रूप से कमजोर लोग घर बैठे पोस्टल बैलेट से वोट दे सकेंगे। साथ ही ऑनलाइन वोटिंग की सुविधा भी दी जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से वोटरों को ऑनलाइन सुविधा दी जाएगी। साथ ही 80 साल से ऊपर और दिव्यांग लोगों को चुनाव आयोग घर जाकर बैलेट पोस्टल के जरिए वोट देने की सुविधा प्रदान करेगा, लेकिन इस विषय के लिए पहले से ही एक एप्लीकेशन चुनाव आयोग को देना होगा। गौरतलब है कोविड-19 को देखते हुए निर्वाचन आयोग की ओर से वोटिंग बूथ की संख्या बढ़ाई जा रही है। राज्य में कुल 11 647 बूथ बनाए गए हैं। 500 अतिरिक्त बूथ अतिरिक्त कोविड को देखते हुए बनाये गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग आयुक्त सौजन्या सिंह ने बताया कि इस बार वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से वोटरों को ऑनलाइन तरीके से चुनाव में वोट से संबंधित तमाम जानकारियां दी जाएंगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…





















Subscribe Our channel

