देहरादून
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की पोस्ट देख ऋषिकेश में घरों से बाहर निकले लोग, जानें वजह…
ऋषिकेश: उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां और यहां का आध्यातिमक सुकून बॉलीवुड की पहली पसंद बनता जा रहा है। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर ऋषिकेश से एक बेहतरीन वीडियो शेयर किया है। वीडियो को देख ऋषिकेश के लोग घरों से बाहर निकल आए है। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसारविक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला है। जिसमें वह कौशल ऋषिकेश में गंगा नदी में डुबकी लगाते दिख रहे हैं। विक्की को इस वीडियो में गंगा स्नान करते और हाथ जोड़े सूर्य भगवान को प्रणाम करते देखा जा सकता है। वहीं वीडियो के बैकग्राउंड में ‘हर हर भोले नम: शिवाय’ सॉन्ग सुना जा सकता है। ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। अब उनके चाहने वाले घरों से बाहर निकलकर विक्की कौशल को खोज रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट के साथ सिर्फ ऋषिकेश टाइप किया है। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वह कहां पर ठहरे हुए हैं।
गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल को इंडस्ट्री के प्रतिभावान कलाकारों में गिना जाता है। फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक की सफलता के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर विक्की काफी एक्टिव रहते हैं। उनके फैंस को भी उनकी फोटोज और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार रहता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

