देहरादून
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री रावत की कार्यकर्ताओं को सौगात, दायित्वधारी राज्यमंत्री का दिया दर्जा…
देहरादून: आगमी विधानसभा के चुनावों में एक वर्ष का ही समय बचा हुआ है। सभी राजनीतिक पार्टियां अब पूरी तरह से चुनावी मोड़ में नजर आ रही हैं। इस चुनावी दंगल में कुछ नेता अपनी पार्टी से मुंह फेर लेते हैं और दूसरी पार्टी में आस लगए जाते हैं। इसी चुनावी दंगल से पहले राज्य सरकार ने 17 कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे हैं। आज मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विभिन्न आयोगों, निगम, परिषद, समितियों में 17 कार्यकर्ताओं को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सलाहकार का दायित्व सौंपा है। सभी दायित्वधारियों को राज्यमंत्री स्तर का दर्जा दिया गया है। जिनमें प्रमुख नाम हैं:-
(1)- रामसूरत नौटियाल, चिन्यालीसौढ़, उपाध्यक्ष, राज्य स्तर मत्स्य पालन विकास अभिकरण।
(2)- कैलाश पंत, रानीखेत, अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति।
(3)- प्रताप सिंह रावत, चकराता, उपाध्यक्ष, वन विकास निगम।
(4)- कमल जिंदल, सितारगंज, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड वन व पर्यावरण सलाहकार समिति।
(5)- संजय सिंह ठाकुर, रुड़की, उपाध्यक्ष, राज्य वन जीव सलाहकार बोर्ड।
(6)- मोहन सिंह मेहरा, जागेश्वर, अध्यक्ष, दृराष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण परिषद।
(7)- आशुतोष किमोठी, रुद्रप्रयाग, उपाध्यक्ष, जड़ी बूटी शोध व विकास संस्थान गोपेश्वर चमोली के अंतर्गत जड़ी बूटी सलाहकार।
(8)- हरीश दफोटी, देवीपुरा मालधन चैड़ रामनगर, अध्यक्ष, हरीराम टम्टा परंपरागत शिल्प उन्नयन संस्थान।
(9)- विमल कुमार हरिद्वार, सलाहकार, मुख्यमंत्री लघु उद्योग।
(10)- बेबी असवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख टिहरी, अध्यक्ष, राज्य महिला उद्यमिता परिषद।
(11)- सुषमा रावत, पौड़ी, अध्यक्ष, राज्य स्तरीय महिला सतर्कता समिति।
(12)- अरुण कुमार सूद, डोईवाला, अध्यक्ष, राज्य स्तरीय खेल परिषद।
(13)- मुकेश कुमार, महुआडाबरा जसपुर, अध्यक्ष, अनुसूचित जाति आयोग।
(14)- सुभाष जोशी, देहरादून, अध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद।
(15)- दिनेश मेहरा, सल्ट अल्मोड़ा, उपाध्यक्ष, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सलाहकार समिति।
(16)- अनिल गोयल, देहरादून, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण।
(17)- राजेंद्र जुयाल, प्रतापनगर टिहरी, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड कृषक मित्र परिषद।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel