देहरादून
विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन, बेरोजगार फार्मासिस्टों ने किया रक्तदान…
विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर डिप्लोमा एलोपैथिक फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड ने नगर निगम सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें बेरोजगार फार्मासिस्टों के द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
इस अवसर पर वृहद रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में फार्मासिस्टों के द्वारा रक्तदान किया गया चिकित्सा जगत में फार्मासिस्टों के अमूल्य योगदान क़ो उजागर करने के उद्देश्य से ही इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ़ फार्मास्यूटिकल्स के द्वारा इस दिवस को मनाये जाने का निर्णय लिया गया था। तब से पूरे विश्व में ये दिवस मनाया जाता है । आज फार्मासिस्ट स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान निभा रहा है ।
आज बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्टों द्वारा दून मेडिकल कॉलेज में 30 यूनिट रक्त दान किया गया। प्रशिक्षित बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश जोशी एवं महामंत्री जयप्रकाश गैरोला के द्वारा सभी रक्तदान करने वाले साथियों क़ो धन्यवाद एवं भविष्य के लिए सभी साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गयी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

