देहरादून
ब्रेकिंग: उत्तराखंड की राजनीति में हलचल, हो सकता है बड़ा फैसला…
देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर की सुगबुगाहट आ रही है। आज राजधानी में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के हाईकमान ने उत्तराखंड के लिए दो ऑब्जर्वर भेजे हैं। जिनमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और बीजेपी महासचिव ऑब्जर्वर के रूप में उत्तराखंड पहुंचे चुके हैं। वे वहां पर कोर कमेटी के साथ बैठक कर रहे हैं। गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दोरोन अचानक भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक को लेकर आदेश दिए गए। अचानक से कोर ग्रुप की बैठक को लेकर उत्तराखंड की राजनीति में हड़कंप मच गया है। विधान सभा का बजट सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। और वहीं विधायक-मंत्रियों को देहरादून पहुंचने के निर्देश भी दिए गए हैं। अचानक से हो रही कोर ग्रुप की बैठक को लेकर नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं भी शुरू हो चुकी हैं। कहा जा रहा है कि प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा को लेकर केंद्रीय पर्यवेक्षकों को देहरादून भेजा गया है। खबर है कि केंद्रीय पर्यवेक्षक रमन सिंह और दुष्यंत गौतम बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचे हैं। विधायकों और मंत्रियों की विभिन्न मुद्दों पर चली आ रही नाराजगी को चर्चा के बाद दूर करने की कोशिश है। पर्यवेक्षक बीजेपी के असंतुष्ट विधायकों, नेताओं से मिलेंगे और त्रिवेन्द्र रावत सरकार के कामकाज को आंकेंगे। इस बैठक में बीजेपी के सभी गुटों के नेताओं को भी बुलाया गया हैं। उत्तराखंड में चेहरा बदलने की अटकलें तेज़ होती नजर आ रही हैं। चर्चाओं के मुताबिक जिसमें बीजेपी महामंत्री सुरेश भट्ट का नाम सबसे आगे आ रहा है। दूसरे नंबर पर राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी का नाम, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी रेस में हैं। साथ ही खबर आ रही है कि त्रिवेन्द्र रावत को केंद्रीय संगठन में भेजने की तैयारी चल रही है। अजय भट्ट, रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ रावत को भी बैठक में बुलाया गया है। उत्तराखंड बीजेपी की आपात बैठक जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel