देहरादून
साप्ताहिक बंदी: जिला प्रशासन के सख्त निर्देश, क्या रहेगा बंद क्या खुला और जानें कब रहेंगे बंद..
देहरादून: साप्ताहिक बंदी पर जिला प्रशासन की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। दोबारा कोरोना के संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए छूट मिली दुकानों के अतिरिक्त अन्य दुकानों को खोलने पर कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं। आपको बता दें कि दिसंबर में अचानक बढ़े कोरोना संक्रमण के मद्देनजर प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए जिले में साप्ताहिक बंदी के दिन केवल अति-आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने की अनुमति दी थी। इनमें दवा, डेयरी और फल-सब्जी की दुकानों के संग पेट्रोल-पंप शामिल थे। बाद में प्रशासन ने मिठाई की दुकान, बेकरी, शराब की दुकान और नाई को भी खोलने की अनुमति दी थी। इस दौरान रेस्टोरेंट को खोलने की अनुमति तो दी गई थी, लेकिन ग्राहक बैठाने की अनुमति नहीं मिली थी। रेस्टोरेंट संचालक केवल पैकिंग फूड दे सकते थे। फिर गत 23 जनवरी को प्रशासन ने बंदी के दिन बार एवं रेस्टोरेंट को खोलने की भी अनुमति दे दी। संचालकों से कोरोना गाइड-लाइन की शर्त का अनुपालन कराने को कहा गया था। उप जिलाधिकारी सदर गोपाल राम बिनवाल ने सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में ऐसे दुकानदारों पर कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए हैं, जो बंदी के दिन दुकान खोलने के लिए अधिकृत ही नहीं हैं। कोरोना संक्रमण में दोबारा वृद्धि के मद्देनजर प्रशासन ने पुलिस को कड़े कदम उठाने को कहा है।
प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि जिले में अधिकांश जगहों पर साप्ताहिक बंदी के दिन जिला प्रशासन के आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है। अति आवश्यक सेवाओं के तहत जिन प्रतिष्ठानों को जिला प्रशासन ने बंदी के दिन खोलने की छूट दी है, उसके इतर भी दुकानें खोली जा रहीं। जिससे फिर से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव की ओर से साप्ताहिक बंदी पर शॉपिंग मॉल व कांप्लेक्स समेत सभी दुकानों व प्रतिष्ठानों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। जबकि अति आवश्यक सेवाओं वाली दुकानें खोली जाएंगी। जिलाधिकारी ने जिले में साप्ताहिक बंदी के दौरान मिली छूट का नाजायज फायदा न उठाने को कहा है कि अगर जनमानस व व्यापारी छूट का नाजायज फायदा उठाएंगे व कोरोना गाइड-लाइन का अनुपालन नहीं करेंगे, तो प्रशासन छूट वापस भी ले सकता है।
नगर और क्षेत्र में साप्ताहिक बंदी के निर्धारित दिवस
1. दून नगर निगम व इससे लगे छावनी क्षेत्र में रविवार
2. नगर निगम ऋषिकेश के बाजार गुरुवार को।
3. मसूरी नगर पालिका क्षेत्र में बुधवार को।
4. डोईवाला नगर पालिका में भी बुधवार को।
5. विकासनगर व हरबर्टपुर क्षेत्र में शनिवार।
6. सहसपुर व सेलाकुई क्षेत्र में बुधवार।
7. चकराता क्षेत्र में भी बुधवार को
8. कालसी और सहिया क्षेत्र शनिवार को।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel