देहरादून
उत्तराखंड में अवैध खनन पर धामी सरकार सख्त, शासन ने दिए जांच के आदेश…
देहरादूनः उत्तराखंड में जारी अवैध खनन को लेकर धामी सरकार ने कमर कस ली है। पिछले काफी समय से राजधानी देहरादून मसूरी मार्ग पर खुलेआम चल रहा अवैध खनन को लेकर सख्त रवैया अपनाते हुए धामी सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि इस इलाके में भू और वन माफिया ने भूमि पर कब्जा कर सैकड़ों पेड़ काट डाले। यही नहीं अवैध खनन के साथ अवैध निर्माण भी कर दिया गया। यहां अवैध खनन को लेकर पिछले काफी दिनों से शिकायतें मिल रही थी।
अब जाकर धामी सरकार ने भू माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश जारी किए हैं। शासन के सचिव अमित नेगी ने पुलिस प्रशासन से तत्काल प्रभाव से अवैध खनन और अवैध कटान पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि भू माफियाओं के देहरादून मसूरी मार्ग पर क्यारकुली, भट्टा की काट मेकंजी रोड के पास सरकारी जमीन पर कब्जा कर खुलेआम अवैध कटान,खनन व निर्माण कार्य किया जा रहा था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

