देहरादून
ऋषिकेश: बारिश से हुए तांडव का महापौर ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिया ये संदेश…
ऋषिकेश: तीर्थ नगरी में आसमान से बरस रही आफत के बाद चारों और जल प्रलय दिखाई दे रहा है। वहीं गंगा उफान पर है, जिसके चलते तटीय इलकों में लगातार कटाव हो रहा है।
नगर निगम महापौर अनिता ममगाई लगातार ग्राऊंड जीरो पर उतरकर बारिश के तांडव की चपेट में आये लोगों को हर संभव मदद जुटाने में लगी हुई हैं।सोमवार को दिनभर महापौर शहर के एक कोने से लेकर निगम की सीमा के अंतिम छोर पर बाढ़ प्रभावितों से हुए नुकसान और उनको राहत पहुंचाने में जुटी रही।विभिन्न स्थानों पर प्रभावितों के लिए महापौर द्वारा भोजन की व्यवस्था भी कराई गई। इस दौरान उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को काम में और तेजी लाने के निर्देश दिए।
महापौर ने कहा कि जल्द ही हालात सामान्य होंगे, पूरी स्थिति का विश्लेषण कर नुकसान की भरपाई सरकार द्वारा कराया जाएगी। महापौर ने बताया कि बरसाती तांडव से विभिन्न क्षेत्रों में घरों में हुए जलभराव से स्थिति चुनौतीपूर्ण है।फंसे हुए लोगों को निकालना हमारी प्राथमिकता है।उन्होंने बताया कि हमारी प्राथमिकता है कि घरों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

