देहरादून
Big Breaking: देहरादून में यहां दो युवकों को रौंद गया वाहन, 23 साल के बेटे की मौत से मचा कोहराम…
देहरादून। उत्तराखंड में जहां बारिश का कहर है वहीं तेज रफ्तार भी कहर मचा रही है। देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां तेज बारिश के दौरान चकराता रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दूसरे युवक की हालात गंभीर बनी हुई। जवान बेटे की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा मंगलवार आधी रात को हुई बारिश के दौरान हुआ है। बताया जा रहा है कि दो युवक बाईक से घंटाघर से घर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान बिंदाल पुल- चकराता रोड पर शनि मंदिर के पास एक बाइक किसी वाहन या सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क परजा गिरे और गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
बताया जा रहा है कि अस्पताल में डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे युवक की हालात नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान हिमांशु (23) पुत्र विजय कुमार निवासी गांधीनगर, बिंदाल के रूप में हुई है। जबकि घायल का नाम विनीत (23) पुत्र धर्मेंद्र निवासी गांधीनगर बताया जा रहा है। मामले में मृतक के परिजन तहरीर देंगे तो पुलिस केस दर्ज करेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

