देहरादून
महँगाई: शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में लगी आग,हर रोज सुबह बढ़ रही कीमत…
देहरादून। तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। शनिवार को फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है।
शनिवार को देहरादून में इतने में मिल रहा पेट्रोल-डीजल
कई दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिससे जनता पर मंहगाई की मार पड़ रही है। अब ऐसा लग रहा है कि जल्द ही पेट्रोल की कीमतें सैकड़ा पार कर लेंगी। शनिवार को पेट्रोल की कीमतों में 76 पैसे तो डीजल के दाम में 78 पैसे की बढ़त दर्ज की गई है।
पहले से ही संभावना जताई जा रही थी कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पेट्रोलियम कंपनियां रेट बढ़ा सकती हैं। शनिवार को देहरादून में डीजल 90.52 रुपये प्रति लीटर तो पेट्रोल 97.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
रोज सुबह बदलती है कीमत
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई कीमतें लागू हो जाती हैं।
कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं के आधार पर पर दाम रोज तय होते हैं। पेट्रोल पंप चलाने वाले खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के करों और अपना मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
यहां चेक करें
https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx
ऐसे जानें दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

