देहरादून
संभावना: प्रदेश का यह जिला, जंहा आजतक कोई भी विधायक कैबनेट मंत्री नहीं बना, क्या इस बार होगी गुंजाइश…
देहरादून। उतराखंड में नई सरकार में मंत्रिमंडल के स्वरूप को लेकर कयासों का सिलसिला शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री की टीम में 11 मंत्री कौन और किस जिले से होंगे, अब सबके जेहन में यही सवाल घूम रहा है। वर्ष 2017 की सरकार में प्रतिनिधित्व से चूक गए पांच जिलों को भी इस बार काफी उम्मीदें हैं।
खासकर उत्तरकाशी को लेकर नए मुख्यमंत्री के रुख का इंतजार है। प्रदेश का यह एकमात्र ऐसा जिला है जहां के विधायक को राज्य बनने के बाद से अब तक मंत्रिपरिषद में जगह नहीं मिली है। नई सरकार में मंत्रिमंडल का गठन प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री के लिए बड़ी चुनौती होगी। राज्य में मंत्रिमंडल तय करने में क्षेत्रीय के साथ ही जातीय समीकरण भी अहम भूमिका रखते हैं।
-नए चेहरों के लिए हैं संभावनाएं
इस बार मंत्रिमंडल में नए चेहरों को जगह मिलने की ज्यादा संभावना हैं। काबीना मंत्री यतीश्वरानंद चुनाव हार चुके हैं जबकि पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य व डॉ.हरक सिंह अब भाजपा में नहीं हैं। ऐसे में 11 मंत्रियों में तीन नए लोगों को मौका मिलना तय है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी हाईकमान पुराने मंत्रियों में सतपाल महाराज, अरविंद पांडे, बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, रेखा आर्य पर भी विचार कर रहा है। मंत्रियों के भविष्य पर उनके प्रदर्शन के आधार निर्णय लिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel