देहरादून
Big Breaking: देहरादून हाइवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर घायल…
देहरादून: उत्तराखंड से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां हाईवे पर सड़क पार कर रहे एक युवक को टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर घायल हो गया। वहीं टक्कर से अनियंत्रित होकर बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गया। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे से मौके पर जाम लग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया है, जबकि बाइक की चपेट में आकर घायल हुए युवक को अस्पताल में भेजा गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के खुब्बनपुर गांव निवासी गुलबहार सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक सड़क पार कर रहे गुलबहार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गुलबाहर उछलकर दूर जा गिरा। वहीं बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार और और राहगीर दोनों गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचे और घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया। सिविल अस्पताल में बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि घायल का उपचार जारी है। मृतक बाइक सवार की शिनाख्त तहसीन निवासी चौल्ली शहाबुद्दीनपुर थाना भगवानपुर रुड़की के रूप में हुई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

