देहरादून
बिग ब्रेकिंग: त्रिवेंद्र रावत ने सौंपा डेढ़ लाइन का इस्तीफा…जानिए अगले सीएम होंगे कौन…
देहरादून: तीन दिनों की लंबी उठापठक के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस्तीफा दे दिया है। अब यह देखना है कि कल क्या होगा। इस पर सभी प्रदेश व जनता की निगाहें टिकी हुई हैं। कल 10 मार्च को उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री मिलने वाले हैं और हाई कमान किसको इस गद्दी बिठाती है। 18 मार्च को त्रिवेंद्र सरकार के 4 साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा था। लेकिन 4 साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही मुख्यमंत्री रावत ने अपना इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा दिए जाने के पीछे क्या वजह है यह स्थिति साफ नहीं हो पा रही है लेकिन बीजेपी विधायकों की नाराजगी इसके पीछे असली वजह मानी जा रही है। कई कैबिनेट मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री का तालमेल ना होना भी दूसरी वजह मानी जा रही है। बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें शीर्ष नेतृत्व की ओर से पर्यवेक्षक बनाकर भेजे जा रहे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम विधायकों से नए नेता के नाम पर चर्चा करेंगे। उत्तराखंड की राजनीति में चली इस उठापटक को विराम मिलते हुए उत्तराखंड राजनीति से बड़ी खबर सामने तो आ गई कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश की जनता इस खबर के बाद जानना चाहती है कि अब कौन होगा प्रदेश का मुखिया। मीडिया व सूत्रों से खबर आ रही है कि प्रदेश के नए मुखिया होंगे धन सिंह रावत। धन सिंह रावत प्रदेश सरकार में राज्य उच्च शिक्षा मंत्री रहे हैं और श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। धन सिंह रावत नाम की चर्चा तब से ज्यादा है जब मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर श्रीनगर पहुंचा और उन्हें देहरादून लेकर आया। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में धन सिंह रावत होंगे और साथ ही जातिगत समीकरण को बैलेंस रखने के लिए डिप्टी सीएम का फार्मूला लागू किया जा सकता है। सूत्रों की माने तो पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के पहले उप मुख्यमंत्री के रूप में आगे किया गया है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक कहें तो सतपाल महाराज, रमेश पोखरियाल निशंक और अजय भट्ट के नाम भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं। ये तो कल बैठक के बाद ही साफ हो पायेगा कि किसको मुख्यमंत्री बनाया जाता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel