देहरादून
Big Breaking: उत्तराखंड जल संस्थान के दो इंजीनियर निलंबित, ये है आरोप…
देहरादूनः उत्तराखंड के जल संस्थान से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पेयजल सचिव नितेश झा ने जल संस्थान के दो इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इसमे पौड़ी सब डिवीजन में तैनात असिस्टेंट इंजीनियर राकेश कुमार वर्मा और ऊधमसिंह नगर में तैनात एग्जीक्यूटिव इंजीनियर तरुण शर्मा शामिल है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक राकेश वर्मा जल जीवन मिशन के तहत अपने ही बेटे के ठेके देने का आरोपी है। जांच में पता चला कि राकेश कुमार वर्मा ने अपने बेटे को एक वर्ष के अंतराल में जल जीवन मिशन की 11 योजनाएं और दो जिला योजनाएं आवंटित की। मामले की जांच में आरोप सही पाए गए है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पेयजल सचिव ने इन्हें निलंबित कर दिया है। वहीं एग्जीक्यूटिव इंजीनियर तरुण शर्मा पर आरोप है कि वह मेडिकल लीव पर गए। अवकाश से वापस आए तो उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाए बिना खुद ही चार्ज ग्रहण कर लिया। इसकी जांच भी सीजीएम एसके शर्मा ने की। उनकी सिफारिश के आधार पर तरुण शर्मा को कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन का आरोप मानते हुए निलंबित कर दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel