देहरादून
उत्तराखंड: उक्रांद का टोल टैक्स के विरोध मे धरना प्रदर्शन। मिली आंशिक छूठ…
देहरादून: उत्तराखंड क्रांति दल ने टोल टैक्स के विरोध मे जमकर धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने टैक्सी यूनियन, ट्रक यूनियन के सदस्यों को साथ मे लेकर एस डीएम, पुलिस प्रशासन और टोल प्लाजा यूनियन के अधिकारियो से बात की। एस डीएम लक्ष्मी राज चौहान ने आदेश दिया कि फिलहाल एक सप्ताह तक uk07,व uk014 नंबर के निजी वाहनों को टोल से एक सप्ताह की मोहलत दी और लोकल कमर्सि्शियल वाहनो को तीन दिन की दस दस वाहनो को टोल से छूट दी। टैक्सी यूनियन के सचिव दीपक पांडे ने इसे महज झुनझुना मानते हुए तीन दिन बाद व्यापक आंदोलन करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। रणनीति है कि अब महिला बच्चों को भी साथ मे लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई जा रही है। उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष केंद्र पाल सिंह तोपवाल, जीएस गुसाईं, युवा मोर्चा अध्यक्ष सीमा रावत, प्रमोद डोभाल,वेद प्रकाश भट्ट, अशोक तिवारी, धनवीर सिह रावत, अवतार सिंह बिष्ट, जोत सिंह गुसाईं, धर्मवीर सिह गुसाईं, आदि शामिल हुए। टैक्सी यूनियन ने व्यापक धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।धरना प्रदर्शन मे कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी शिरकत की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel