देहरादून
अपडेट ब्रेकिंग: पीएम मोदी और अमित शाह ने किया सीएम रावत को फोन, दिया हर संभव मदद का भरोसा..
देहरादून: चमोली में ग्लेशियर टूटने के बाद आई बाढ़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वे उत्तराखंड की इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत उत्तराखंड के साथ खड़ा है और सभी के सुरक्षित होने की कामना कर रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि इस दुर्घटना के बारे में वे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार बात कर रहे हैं और उसने एनडीआरएफ की तैनाती तथा राहत एवं बचाव कार्य के अपडेट ले रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से फोन पर भी पूरी स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री रावत ने घटना से जुड़ी पूरी जानकारी दी।
प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, ”असम दौरे के दौरान ही, पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में हालात की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ फोन पर बात की है। उन्होंने बचाव और राहत कार्य का जायजा लिया। अधिकारी प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं।”
गृहमंत्री अमित शाह ने भी स्थिति की समीक्षा की है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा को लेकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, आईटीबीपी और एनडीआरएफ के महानिदेशकों से बात की है। संबंधित सभी अधिकारी लोगों को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य के लिए पहुंच चुकी हैं। देवभूमि को हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।’
इससे पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट करके बताया था कि राहत की खबर यह है कि नंदप्रयाग से आगे अलकनंदा नदी का बहाव सामान्य हो गया है। नदी का जलस्तर सामान्य से अब एक मीटर ऊपर है लेकिन बहाव कम होता जा रहा है। राज्य के मुख्य सचिव, आपदा सचिव, पुलिस अधिकारी एवं मेरी समस्त टीम आपदा कंट्रोल रूम में स्थिति पर लगातार नज़र रख रही है।
नदियों में आई बाढ़ के बाद गढ़वाल क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है और चमोली जिले के निचले इलाकों में खतरा देखते हुए राज्य आपदा प्रतिवादन बल और जिला प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel