देहरादून
खेल: उत्तराखंड के खिलाड़ी को मिली भारतीय किक्रेट टीम में जगह, इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा दो मैच…
देहरादून: बीसीसीआई ने 5 फरवरी से शुरू होने वाले इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारत की टीम की घोषणा कर दी है। देहरादून के रहने वाले अभिमन्यु ईश्वरन का भी नाम पहले दो मैच की लिस्ट में शामिल है। अभिमन्यु एक शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं और दाएं हाथ के लेग स्पिनर और गुगली गेंदबाज भी हैं। उन्होंने ज्यादातर रणजी ट्रॉफी मैचों में बंगाल का प्रतिनिधित्व किया है।
अभिमन्यु ईश्वरन ने 64 प्रथम श्रेणी के मैच, 57 सूची ए मैच और 19 टी-20 मैच खेले हैं। वह बंगाल टीम के लिए रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में दोनों पारियों में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। अभिमन्यु ने जयपुर में यूपी की टीम के खिलाफ खेलते हुए सौरव गांगुली का 23 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा था। उन्होंने कुछ दिग्गज नामों सर डब्ल्यूजी ग्रेस और रिकी पोंटिंग के साथ एक ही मैदान पर लगातार चार पारियों में चार शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया।
अभिमन्यु ईश्वरन ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में पदार्पण पर शतक भी बनाया था। अभिमन्यु ने 2018 में न्यूजीलैंड (ए) के खिलाफ दोनों मैचों में भारत (ए) के लिए 86 और 49 के उच्चतम स्कोर किया था। अभिमन्यु ईश्वरन पिछले तीन वर्षों में नियमित रूप से देवधर ट्रॉफी मैच खेले हैं। श्रीलंका (ए) के खिलाफ भी दोहरा शतक भी जड़ा था। अगर वह भाग्यशाली होते हैं तो उन्हें चोटिल केएल राहुल की जगह टीम में जगह मिल सकती है।
इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच के लिए इन भारतीय खिलाड़ियों का चयन हुआ है। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल। मध्य क्रम चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रिद्धिमान साहा, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल (पहले टेस्ट के बाद फिटनेस के अधीन)। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर। स्पिनर आर अश्विन, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, एक्सर पटेल। स्टैंडबाय में केएस भारत (विकेट कीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, शाहबाज़ नदीम, राहुल महर। नेट गेंदबाज के लिए अंकित राजपूत, अवेश खान, संदीप वारियर, के गौतम और सौरभ कुमार शामिल हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

