देहरादून
बड़ी खबर: सीएम तीरथ के निर्देशों पर आज रात उत्तराखंड पहुंचेगी 7500 रेमडिसिविर इंजेक्शन की खेप…
देहरादून: प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले आये दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। देश में कोरोना संक्रमण अब बड़े खतरे की तरफ इशारा कर रहा है, दिन प्रति दिन हालात बिगड़ते जा रहे हैं। साथ ही उत्तराखंड में जिस तरह संक्रमण और मृत्यु दर की रफ्तार बढ़ रही है, उसे लेकर राज्य सरकार खासी चिंतित हैं। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बुजुर्गों के साथ ही युवाओं पर भी कहर बरपा रही है। इस दूसरी लहर के दौरान अभी तक हुई मौतों में चालीस प्रतिशत के करीब युवा वर्ग के मरीज हैं। इससे समझा जा सकता है कि युवाओं पर भी वायरस का बहुत ज्यादा असर हो रहा है।
इस वक़्त एक अच्छी खबर सामने आ रही है की आज सुबह एक स्टेट प्लेन को रेमडिसिविर इंजेक्शन लेने के लिए अहमदाबाद भेजा गया था, जो इंजेक्शन की खेप लेकर देर रात तक उत्तराखंड पहुंच जाएगा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के प्रयासों के बाद आज प्रदेश को 7500 रेमडिसिविर इंजेक्शन प्राप्त हो गए हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देशों पर यह विशेष विमान रेमडिसिविर इंजेक्शन की खेप लेने अहमदाबाद भेजा गया था, जो देर रात तक उत्तराखंड पहुंच जाएगा। जिसके बाद प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक रेमडिसिविर इंजेक्शन की किल्लत नहीं होगी। अहमदाबाद से इस खेप के पहुंचने से प्रदेश के पास पर्याप्त मात्रा में इंजेक्शन होंगे जिससे संक्रमित लोगों का ईलाज किया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए है कि सभी जिलों में रेमडिसिविर इंजेक्शन के खपत और अनुपात तय करते हुए पर्याप्त मात्रा में रेमडिसिविर इंजेक्शन भेज दिए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण से जूझ रहे किसी भी प्रदेशवासी को रेमडिसिविर इंजेक्शन की कमी नहीं होनी चाहिए। आपको बता दें कि बीते 72 घंटों में उत्तराखंड में लगभग 11 हजार रेमडिसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति हो गई है। बीते शनिवार को भी उत्तराखंड में 3500 रेमडिसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति हुई थी। अगले 24 घंटों में उत्तराखंड को 2000 रेमडिसिविर इंजेक्शन की और आपूर्ति हो जाएगी। जिस तरह के हालात उत्तराखंड के वर्तमान समय में हैं। इस वक़्त इस खबर का आना प्रदेशवासियों के लिए एक राहतभरी खबर है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel