देहरादून
फैसला: गृह परीक्षाओं पर उत्तराखंड सरकार का बड़ा ऐलान, किसको छूट किसको नहीं। पढ़ें पूरी खबर….
देहरादून: उत्तरखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं जो कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी को देखते हुए उत्तराखंड सरकार व शिक्षा विभाग ने 11वीं और 9वीं की परीक्षाएं नहीं कराने का फैसला आखिर ले लिया है। इन कक्षाओं के सभी छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रोन्नत दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में पांचवीं तक के बच्चों को मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाता है। कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं को मासिक परीक्षा के आधार पर उन्हें प्रोन्नत किया जाता है।
यह व्यवस्था केवल कोरोना काल के लिए लागू होगी। इस प्रकार फैसला भले 9वीं व 11वीं कक्षाओं के लिए हो पर एक तरह से किसी भी कक्षा में इस वर्ष गृह परीक्षाएं नहीं होंगी।
शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम का कहना है कि यह निर्णय सरकारी स्कूलों के लिए लिया गया है। निजी स्कूलों को इसकी छूट दी गई है। वह अपने छात्रों को प्रोन्नत कराना चाहेंगे, या परीक्षा कराएंगे, उन्हें देखना होगा
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel