देहरादून
बड़ी हलचल: क्या कर्नल संभालेंगे प्रदेश में आप की कमान, बन सकते हैं सीएम कैंडिडेट.. जानिए पूरी खबर…
देहरादून: राजनीति गलियारों में आये दिन हलचल बढ़ती जा रही है ओर क्यों न बढ़े क्योंकि विधानसभा चुनाव जो नजदीक आ रहे हैं। प्रदेश में बीजेपी कांग्रेस हर कोशिश कर रही है विधानसभा चुनाव फतेह करने की। यह चुनाव इन दो पार्टियों को जीतना अब मुश्किल होता जा रहा है क्योंकि इस विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भी अपना रुख साफ कर दिया है कि वह 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जिसके लिए पार्टी जोर शोर से प्रदेश की जनता से संवाद कर रही है अरविंद केजरीवाल के दिल्ली में किये गए कार्यों को जनता को गिना व बता रही है। आप पार्टी उत्तराखंड में भी दिल्ली सरकार का मॉडल अपना रही है। साथ ही अब उत्तराखंड की राजनीति में बड़ी खबर की चर्चा चल रही है कि जांबाज रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल जल्द ही अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकते हैं। प्रदेश में पैर जमाने की कोशिश में जुटी आम आदमी पार्टी कर्नल अजय कोठियाल पर दांव खेल सकती है। कर्नल अजय कोठियाल प्रदेश में जाना-पहचाना नाम हैं। प्रदेश में आप पार्टी मुख्यमंत्री के चेहरे को तलाश रही है और चर्चाओं का बाजार गर्म है कि आम आदमी पार्टी कर्नल अजय कोठियाल को उत्तराखंड में पार्टी का चेहरा बना सकती है। प्रदेश में तीसरा विकल्प बनने की राह पर चल रही आम आदमी पार्टी ने बीजेपी और कांग्रेस समेत अन्य क्षेत्रीय दलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। आपको बता दें कि कर्नल अजय कोठियाल की प्रदेश में सक्रियता और ख्याति को देखकर इस बात को नकारा भी नहीं जा सकता कि वे पार्टी के सीएम कैंडिडेट हो सकते हैं। विधानसभा चुनाव को अभी करीब एक साल का वक्त है। आप जिस तरह उत्तराखंड के हर मुद्दे को उठा रही है हर क्षेत्र में जाकर मेहनत कर रही है, उसे देखकर लगता है कि आने वाले वक्त में आप सत्ता और विपक्षी पार्टियों को तगड़ी टक्कर दे सकती है। प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सीएम के चेहरे के तौर पर अजय कोठियाल को जल्द प्रोजेक्ट किया जा सकता है या नहीं, यह अभी महज एक कयास हैं लेकिन यह कयास बेवजह भी नहीं हैं। कयास तो यह भी लगाए जा रहे हैं कि कर्नल अजय कोठियाल की निश्चित रूप से आम आदमी पार्टी से तमाम समीकरणों पर बातचीत हो चुकी है और जल्द ही वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी का दामन भी थाम सकते हैं। आपको बता दें कि कर्नल को लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान भाजपा और कांग्रेस भी संपर्क कर चुकी हैं। तब पौड़ी लोकसभा सीट से उनके चुनाव लड़ने की भी काफी चर्चाएं रही हालांकि वह बाद में चुनाव नहीं लड़े। अक्सर कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस में उनके शामिल होने और चुनाव लड़ने को लेकर सुर्खियां बनी रहती हैं। मगर इस बार सुर्खियां आम आदमी पार्टी को लेकर हैं। वह भी मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में। हम आपको बता दें कि कर्नल अजय कोठियाल कौन हैं? और क्यों आम आदमी पार्टी उन पर इतना बड़ा दांव खेल रही है। साल 2013 में आई केदारनाथ आपदा के बाद कर्नल कोठियाल चर्चाओं में आए थे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में केदारनाथ के पुनर्निर्माण को लेकर जो कार्य किए, उसके बाद उनके नाम की चर्चा आम लोगों के बीच भी सुनाई देने लगी। कर्नल कोठियाल भारतीय सेना का हिस्सा रहे और अपने अदम्य साहस को लेकर उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। कर्नल अजय कोठियाल को उत्तराखंड रत्न के रूप में भी सम्मानित किया गया है। सेना से जुड़े होने और ईमानदार छवि के साथ ही सैन्य बाहुल्य प्रदेश में उनके चेहरे पर चुनाव लड़ने से आम आदमी पार्टी को फायदा हो सकता है। यही नहीं अजय कोठियाल यूथ फाउंडेशन भी चलाते हैं जो ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को सेना में भर्ती होने से जुड़ी ट्रेनिंग देता है। इस तरह कर्नल अजय कोठियाल गांव-गांव तक आम लोगों के बीच काफी पॉपुलर भी हैंं। कर्नल कोठियाल के नाम को यूं तो प्रदेश में अधिकतर जिलों में लोग जानते हैं लेकिन खासतौर पर चमोली रुद्रप्रयाग टिहरी उत्तरकाशी, पौड़ी यानी गढ़वाल के पहाड़ी जिलों में उनकी ज्यादा पकड़ है। जिसके चलते आम आदमी पार्टी उनके चेहरे पर फैसला कर सकती है। फिलहाल हम भी यही कह सकते हैं कि सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल जल्द ही अपनी राजनीतिक पारी शुरू कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर्षिल घाटी का झाला गाँव – स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सुधार का नया मॉडल”
धामी ने क्रिएटर्स को दिया संदेश – “सकारात्मक कंटेंट से बदलेगा प्रदेश का भविष्य”
राहत: DG सूचना की पहल से 15 दिवंगत पत्रकार परिवारों को मिली बड़ी राहत…
सचिवालय में बड़े पैमाने पर कर्मियो की जिम्मेदारी बदली
आदि गौरव महोत्सव जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं का उत्सव: मुख्यमंत्री





















Subscribe Our channel



