देहरादून
पहल: प्रदेश में युवा आयोग जल्द आ जायेगा अस्तित्व में, बजट का हो चुका है प्राविधान..
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को स्वामी विवेकानन्द की 158वीं जयंती के अवसर पर युवा चेतना दिवस कार्यक्रम में युवाओं से वर्चुअल संवाद किया। वर्चुअल संवाद में मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में युवा आयोग अस्तित्व में आएगा जिसके लिए बजट का प्रावधान हो चुका है।
मुख्यमंत्री ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन को अपना प्रेरणा स्रोत बनाने का आहवान भी किया। मुख्यमंत्री रावत ने संवाद के दौरान अपने कई अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं का युवा कैसे फायदा ले सकते हैं और साथ ही साथ प्रदेश को तेजी से प्रगति पथ पर ले जाने के लिए क्या प्रयास होने चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का उत्तराखंड से विशेष लगाव था और उन्होंने अपने संस्मरणों में अल्मोड़ा, बागेश्वर एवं अगस्त्यमुनि आदि स्थानों का वर्णन किया है। युवाओं के साथ संवाद में मिले सुझावों को अच्छा बताते हुए रावत ने सभी जिलाधिकारियों को उन्हें संकलित करने के निर्देश दिए और कहा कि ये विचार सरकार के लिए नीतिगत निर्णय लेने में सहयोगी हो सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि युवाओं को रोजगार तक ही सीमित न रहकर अपने साथ अन्य लोगों को रोजगार से जोड़ना होगा। स्वरोजगार के लिए राज्य में पर्याप्त संभावनाएं हैं। उत्पादों का वैल्यू एडिशन एवं प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल कैसे हो, इस दिशा में और ज्यादा प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार ने एडवेंचर टूरिज्म के लिए एक अलग विंग बनाई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel