उत्तराखंड
Big News: धामी सरकार अब सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को देगी दोगुना मुआवजा…
देहरादूनः उत्तराखंड में धामी सरकार बड़ा फैसला लेने जा रही है। बताया जा रहा है कि सीएम धामी ने सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को दोगुना मुआवजा देने की बात कही है। सीएम धामी ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा बैठक में परिवहन विभाग को ये निर्देश दिए। परिवहन आयुक्त कार्यालय इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजेगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य में बढ़ते सड़क हादसों की रोकथाम के लिए सीएम धामी प्रयास कर रहे है। सीएम धामी ने सड़क हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को मिलने वाली मुआजवा राशि को दोगुना करने का एलान किया है। हालांकि सड़क हादसों के घायलों के लिए सरकार ने सहायता राशि में कोई बदलाव नहीं किया है। दुर्घटना में गंभीर घायलों को जहां 40-40 हजार रुपये की राशि दी जाती है तो कम घायलों को 20-20 हजार रुपये की राशि दी जाती है। घायलों को अभी यही राशि दी जाएगी।
गौरतलब है कि सड़क हादसों के मामलों में उत्तराखंड का देश में 10वां स्थान है। यहां हर साल एक हजार लोग सड़क हादसे में अपनी जान गंवाते हैं। उत्तराखंड में अभी तक सड़क हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को एक लाख रुपए का मुआवजा दिया जाता था, लेकिन अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद मुआवजा राशि अब बढ़ाकर दो लाख रुपए हो जाएगी। यह राशि परिवहन मुख्यालय के निर्देशों के तहत जारी की जाती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel