उत्तराखंड
डोईवाला : हिंदू युवक के आनलाइन मतांतरण में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

देहरादून : डोईवाला में आनलाइन मतांतरण मामले में युवक के पिता कृष्ण कुमार बिजल्वाण की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीती नौ जून को डोईवाला के बुल्लावाला स्थित गढ़वाली कालोनी में एक हिंदू युवक के आनलाइन मतांतरण कराने का मामला सामने आया था। ब्राह्मण परिवार से संबंध रखने वाला युवक पिछले चार वर्ष से नमाज पढ़ता आ रहा है उसने कमरे में दीवारों पर भी कुरान की आयतें लिखी हैं।
विरोध करने पर पिता के साथ मारपीट की थी। पिता ने कोतवाली में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने युवक के मोबाइल और लैपटाप को जांच के लिए भेज दिया था। तो वहीं युवक का मनोचिकित्सक की देखरेख में हिमालयन हास्पिटल में इलाज कराया जा रहा है। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक राकेश शाह ने बताया कि युवक के पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


