उत्तराखंड
Video: ऋषिकेश के हरिद्वार मार्ग पर शराबी का तांडव, जम कर मचाया उत्पात, लोग परेशान और हैरान…
ऋषिकेश तीर्थनगरी में नशा युवाओं के सिर पर किस प्रकार चढ़कर बोल रहा है इसका नजारा आज पूरे शहर ने देखा। दरअसल हरिद्वार रोड स्थित नगर निगम के बाहर एक युवक नशे में धुत होकर अजीबोगरीब हरकतें करते हुए दिखाई दिया। कभी वह सड़क पर फर्राटा भर रहे वाहनों के अचानक आगे जाता और कभी वह सड़क पर अपनी जान जोखिम में डालकर लेट जाता। यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नशे में धुत युवक को पहले तो लोगों ने कई बार सड़क से हटाकर किनारे किया। मगर उसके सिर पर नशे का खुमार कुछ इस कदर सवार था कि वह बार-बार अपनी जान को खतरे में डालने के लिए बीच सड़क पर वाहनों के आगे खड़ा होता रहा। आखिरकार किसी व्यक्ति ने युवक पहचाना और उसके परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद युवक की बहन मौके पर पहुंची और वह किसी तरह अपने भाई को संभालते हुए परिचित की बाइक पर बैठा कर घर ले गई।
यह नजारा सारे दिन शहर में चर्चा का विषय बना रहा कि आखिरकार नशा युवाओं की रगों में किस प्रकार धीरे-धरे जहर बनकर उनका जीवन बर्बाद करने में लगा है। यह नजारा देखने के बाद शहर के समाजसेवियों ने सरकार से नशे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
Video: ऋषिकेश के हरिद्वार मार्ग पर शराबी का तांडव, जम कर मचाया उत्पात, लोग परेशान और हैरान…

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel