उत्तराखंड
एटीएम क्लोनिंग करने वाला देहरादून से गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर थाना पुलिस ने एटीएम क्लोनिंग करने वाले एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना रायपुर में शिकायतकर्ता शेर सिंह पुत्र भूप सिंह निवासी बी 913 न्यू टाइप सेकंड ओएफडी, रायपुर जनपद देहरादून के द्वारा एक शिकायती पत्र दिया गया था। जिसमें बताया गया था कि स्टेट बैंक रायपुर में उसका ज्वाइंट अकाउंट है, जिसका मात्र एक ही एटीएम है। गत 4 फरवरी 2020 को पासबुक में एंट्री कराने पर ज्ञात हुआ कि 23 जनवरी 2020 से लेकर 3 फरवरी 2020 तक उसके एटीएम के माध्यम से प्रतिदिन कोई व्यक्ति बैंक में धोखाधड़ी से उसके खाते की धनराशि निकाल रहा है, जो कि लगभग पांच लाख रुपए है। शिकायत पर थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की गई। जिस पर पुलिस अधीक्षक नगर व सीओ नेहरू कॉलोनी द्वारा थानाध्यक्ष रायपुर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के खाते की संपूर्ण डिटेल बैंक से प्राप्त कर उसकी जांच की साथ ही जहां-जहां से पैसे निकले हैं, वहां की सीसीटीवी फुटेज से जांच की। एटीएम क्लोनिंग के अपराध में जेल गए पुराने अपराधियों के विषय में जानकारी हासिल की।
पुलिस टीम ने संबंधित बैंक में जाकर पूछताछ की व खाते की डिटेल निकालकर चैक की गई तो एटीएम के क्लोनिंग का मामला सामने आया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से अज्ञात अभियुक्त के हुलिए व पहनावे व मोटरसाइकिल की जानकारी मिली।
21 फरवरी शुक्रवार को पुलिस टीम ने सिटी मार्केट थाना बसंत-विहार के पास से चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल डिस्कवर को चेकिंग के लिए रोका तो चालक हड़बड़ा कर भागने लगा। जिसको पुलिस टीम द्वारा तत्काल पकड़ कर पूछताछ की गई तो इसके पास से लैपटॉप अलग-अलग बैंक के एटीएम कार्ड नकद धनराशि व अन्य उपकरण बरामद हुए। पकड़ा गया आरोपी सोमेश कक्कड़ पुत्र स्व. प्रवेश कक्कड़ निवासी नीला नर्सिंग होम बालूगंज थाना बालूगंज आगरा उत्तर प्रदेश, हाल पता-सिटी मार्केट किराए पर थाना बसंत विहार, जनपद देहरादून निकला।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


