उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड में भूकंप के झटके से डोली धरती, लोगों में दहशत, ये था केंद्र…
बागेश्वर: उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं। बागेश्वर के कपकोट में सुबह सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप आने से लोगों में दहशत का माहौल है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई है। हालांकि अभी तक भूकंप की वजह से किसी जानमाल की सूचना नहीं है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बागेश्वर में सुबह 6.31 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र कपकोट बताया जा रहा है। वहीं भूकंप के झटकों की वजह से लोगों में दहशत फैल गई और वह अपने घरों से बाहर निकल आए। वहीं इन हल्के झटको को बड़े खतरे की निशानी भी बताया जा रहा है।
बता दें कि भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड बेहद संवेदनशील है. उत्तराखंड भूकंप के जोन 5 में आता है। रिक्टर स्केल पर 7.0 या उससे अधिक की तीव्रता वाले भूकंप को सामान्य से कहीं अधिक खतरनाक माना जाता है। इसी पैमाने पर 2.0 या इससे कम तीव्रता वाला भूकंप सूक्ष्म भूकंप कहलाता है। जो सामान्यतः महसूस नहीं होते। 4.5 की तीव्रता वाले भूकंप घरों और अन्य रचनाओं को क्षतिग्रस्त कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel