उत्तराखंड
Earthquake: उत्तराखंड में आज फिर भूकंप के झटके, लोगों में दहशत का माहौल…
Earthquake: उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके आए है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में आज सुबह संवेदनशील जिले पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। लगातार आ रहे है इन भूकंप से लोगों में दहशत का माहौल है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पिथौरागढ़ में गुरुवार सुबह6.15 भूकंप के झटके महसूस किए गए है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी से जारी रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 32 किमी उत्तर दिशा में था। इसका प्रभाव क्षेत्र करीब पांच किमी तक क्षेत्र में देखा गया है। हालांकि आज आए इस भूकंप से पूरे इलाके में कहीं से भी फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
बताया जा रहा है कि पिथौरागढ़ में लगातार आ रहे हैं भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। इस साल में ही तीन बार भूकंप के झटके आ चुके हैं। यहां जब आज सुबह अचानक धरती हिलनी शुरू हुई तो लोगों में दहशत मच गई। चूंकि हाल ही में भू धंसाव और मकानों में दरार की घटनाएं हो चुकी हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel