उत्तराखंड
सौगातः गेस्ट टीचरों और भोजन माताओं के लिए शिक्षा मंत्री ने किया ये बड़ा ऐलान…
देहरादून। उत्तराखंड में चुनावी साल में सरकार लगातार बड़ी घोषणाएं कर रही है। सीएम धामी के इंटर्न डॉक्टर्स मानदेय बढ़ाने की स्वकृति दी थी कि अब शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने गेस्ट टीचर्स और भोजन माताओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने भोजन माताओं के मानदेय को दोगुना से ज्यादा बढ़ाने के लिए प्रस्ताव बनाने का आदेश दिया है। साथ ही गेस्ट टीचरों का भी रुका हुआ वेतन जारी करने का आदेश भी दिया है।
आपको बता दें कि प्रदेश की भोजन माताओं को अभी केवल ₹2000 मानदेय मिलता है जिसे बढ़ाकर 5000 हजार करने के लिए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने के आदेश दिए है। इसके साथ ही हटाई गई भोजन माताओं को फिर से बहाल करने के भी आदेश दिए है।
गौरतलब है कि जिन स्कूलों में छात्र संख्या कम थी वहां से भोजन माताओं को हटाया गया था जिन्हे अब फिर बहाल किया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री का कहना है कि गेस्ट टीचर बेहतर काम कर रहे हैं और उनके वेतन को विभागीय अधिकारी जारी करने में देरी ना करें ताकि गेस्ट टीचरों को कोई दिक्कत ना हो। उन्होंने गेस्ट टिचरों के रूके हुए मानदेय को लेकर भी आदेश जारी किए गए है। जिसके तहत अधिकारियों को जल्द ही गेस्ट टीचरों के रुके हुए वेतन को जारी करने के लिए कहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel