उत्तराखंड
राहत: उत्तराखंड में मुफ्त मिलेगी बिजली, सरकार ने बनाया प्लान जानिए…
देहरादून: उत्तराखंड के लिए राहत भरी खबर यह है कि उत्तराखंड सरकार ने आम लोगों को 100 यूनिट तक बिजली फ्री देने का प्लान तैयार कर दिया है। साथ ही 200 यूनिट तक बिजली बिल पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देने का प्लान है। इसको लेकर ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने ऊर्जा भवन में बुधवार को समीक्षा बैठक भी की। साथ ही उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस प्रस्ताव को कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा।
यह भी पढ़े- सावधान: उत्तराखंड में डेल्टा प्लस वेरिएंट का पहला केस सामने…
बुधवार को ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ऊर्जा भवन में एक समीक्षा बैठक की। जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत कर कहा कि राज्य में 26 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इसमें 23 लाख आम घरेलू उपभोक्ता है। यदि प्रतिमाह 100 यूनिट तक बिजली फ्री की जाती है, तो सात लाख के करीब उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। 200 यूनिट तक 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर 13 लाख उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। इस तरह राज्य की एक बड़ी आबादी को सरकार की ओर से राहत दी जाएगी। कहा कि इसके लिए जल्द कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके साथ ही कोरोना के कारण लेट भुगतान करने वालों से भी सरचार्ज नहीं वसूला जाएगा। इसके लिए सरकार 31 अक्तूबर तक सरचार्ज माफ करेगी। इसके लिए भी आगामी कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। ताकि कोरोना से जूझ रहे लोगों को राहत मिल सके।
अंडरग्राउंड होंगी शहरों लाइन…
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि राज्य के बड़े शहरों में बिजली लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। जिस तरह हरिद्वार कुंभ क्षेत्र की लाइनों को अंडरग्राउंड किया गया है। उसी तरह देहरादून, हरिद्वार, यूएसनगर, नैनीताल शहर में लाइनें अंडरग्राउंड होंगी। इसके लिए प्रोजेक्ट तैयार किए जाएंगे।
कर्मचारियों के ढांचे का होगा पुनर्गठन…
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि आज यूपीसीएल के ऊपर काम का दबाव है। उस लिहाज से मैन पॉवर नहीं है। स्वीकृत ढांचे में भी चार हजार पद खाली हैं। जल्द यूपीसीएल के ढांचे का पुनर्गठन किया जाएगा। कर्मचारियों के पदों को बढ़ाया जाएगा। ताकि प्रमोशन के मौके भी बढ़ सकें।
एक महीने में चलेगा भर्ती अभियान…
मंत्री ने कहा कि एक महीने के भीतर ऊर्जा निगम में भर्ती अभियान चलेगा। खाली पदों को भरा जाएगा। जहां ज्यादा और जल्द जरूरत होगी, उन पदों को उपनल, आउटसोर्स के जरिए भरा जाएगा।
यह भी पढ़े- बड़ी खबर: उत्तराखंड में 12 जुलाई से खुलेंगे नोनिहलों के स्कूल, जारी हुआ आदेश…

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel