उत्तराखंड
उपचुनाव अपडेट, कड़ी टक्कर: तीन राउंड की गिनती के बाद बीजेपी एक वोट से आगे…
उत्तराखंड में बागेश्वर उपचुनाव सीट पर मतगणना जारी है। अभी तक कुल तीन राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। यहां कुल 14 राउंड की मतगणना के बाद रिजल्ट घोषित किया जायेगा। अभी तक के अपडेट के अनुसार, बीजेपी और कांग्रेस में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है कांग्रेस के बसंत कुमार अब एक वोट से पीछे छूट गए हैं।
पार्वती दास 6774 वोट के साथ पहले नम्बर पर हैं वहीं कांग्रेस के बसंत कुमार 6773 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। नोटा पर 241 वोट पड़े हैं। उत्तराखंड क्रांन्ति दल, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नोटा के वोटों से पीछे चल रहे हैं। तीन राउंड गिनती के बाद यूकेडी के अर्जुन देव को 172 समाजवादी पार्टी के भगवत प्रसाद को 130 उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के भागवत कोहली को 57 वोट मिले हैं।
बता दें उत्तराखंड की बागेश्वर सीट BJP विधायक के निधन के बाद खाली हुई थी। यहां सीधा मुकाबला BJP और कांग्रेस के बीच है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
