उत्तराखंड
उत्तराखंड में भारी बारिश से भूस्खलन की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट…
उत्तराखंड मौसम अपडेट: उत्तराखंड में अगले कुछ दिन भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार, नैनीताल तथा बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई है वहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/ वर्षा के तीव्र दौर होने की व्यक्त की है ।
वहीं 27 जून को भी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है नैनीताल, चम्पावत, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। बता दें कि उत्तराखंड में मानसून ने खौफनाक रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में भी अगले कुछ दिन भारी पड़ सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतनी जरूरी है। मौसम विभाग की ओर से संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम बारिश के कारण भूस्खलन और चट्टान गिरने से कहीं-कहीं सड़कों और राजमार्ग के अवैध होने की आशंका जताई गई है।
28 जून को देहरादून, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और चम्पावत में बारिश का येलो अलर्ट है। उत्तराखंड में कई क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel