उत्तराखंड
बड़ी खबर: उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत फिर चुनाव हारे, भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट जीते…
कांग्रेसी नेता और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इस विधानसभा चुनाव में अपनी सीट नहीं बचा पाये. लालकुआं विधानसभा सीट से वह चुनाव हार गये हैं। भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने हरीश रावत को हरा दिया है। इससे पहले भी साल 2017 के विधानसभा चुनाव में हरीश रावत अपनी सीट नहीं बचा पाये थे।
गौरतलब है कि हरीश रावत ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में हरिद्वार ग्रामीण और किच्छा से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह अपनी सीट नहीं बचा पाये थे. इस विधानसभा चुनाव में पहले वह रामनगर से चुनाव लड़ने वाले थे, लेकिन ऐन वक्त पर लालकुआं से चुनाव लड़ा और फिर भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। इस बार भी सूबे की जनता ने हरीश रावत पर भरोसा नहीं जताया और वह अपनी सीट बचाने में भी कामयाब नहीं रहे। हरीश रावत साल 2014 से लेकर 2017 तक सूबे के मुख्यमंत्री रहे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel