उत्तराखंड
भारतीय स्टेट बैंक में पाएं क्लर्क की नौकरी, क्लर्क की 6 हजार से अधिक वैकेंसी
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने क्लर्क की 6 हजार से ज्यादा भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी हो गया है, आवेदन भी शुरू हो गए हैं। इस क्लर्क भर्ती के लिए आईबीपीएस द्वारा आवेदन लिए जा रहे हैं।
आप इसमें आखिरी तारीख 26 अगस्त तक ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर अप्लाई कर सकते हैं। एसबीआई क्लर्क भर्ती का फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है।
इसके अलावा अन्य किसी तरह का अनुभव नहीं मांगा गया है यानी अगर आपने हाल ही में पढ़ाई पूरी की है, तब भी आप इसमें फॉर्म भर सकते हैं। वहीं आपकी एज लिमिट न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अगर आप आरक्षित वर्ग से हैं, तो आपको नियमानुसार एज लिमिट में छूट मिलेगी।
ये रेगुलर वैकेंसी हैं, इसके अलावा 1409 वैकेंसी बैकलॉग की भी हैं। इसे मिलाकर ये भर्ती कुल 6589 पदों पर हैं। बैंक क्लर्क की ये सरकारी नौकरी पाने के लिए आपको प्रीलिम्स, मेंस और सर्किल की लोकल लैंग्वेज का टेस्ट देना होगा। प्रीलिम्स परीक्षा की बात करें तो नोटिफिकेशन में यह सितंबर 2025 को होने की जानकारी दी गई है। एसबीआई क्लर्क भर्ती के अलावा इस समय आईबीपीएस क्लर्क की 10000 भर्तियों के फॉर्म भी निकले हुए हैं। इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए आप एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel