उत्तराखंड
अच्छी खबर: प्रदेश के श्रद्धालु कल से कर सकेंगे चारधाम यात्रा, जानिए क्या हैं प्रभु दर्शन के कायदे
देहरादून। देवभूमि के श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। कल (बुधवार) से प्रदेश में रहने वाले लोग चारधाम यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए सरकार ने एक जिले से दूसरे जिले में लोगों को चारधाम के दर्शन की सीमित संख्या में अनुमति दे दी है।
सरकार ने सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद चारधाम यात्रा को शुरू करने का निर्णय ले लिया है।
सरकार ने कोरोना वायरस को देखते हुए दर्शन को जा रहे लोगों के लिए गाईडलाइन भी जारी की है। जिनका सख्ती से पालन करने का निर्देश भी जारी किया है। इच्छुक लोगों को उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड की वेबवाईट पर पंजीकरण कराना होगा।
पंजीकरण के आधार पर ई-पास के साथ ही श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी। किसी भी श्रद्धालुओं को किसी भी सूरत में एक धाम में एक रात से ज्यादा रूकने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
धाम में जाने के इच्छुक 65 साल से ज्यादा श्रद्धालुओं और 10 साल से कम उम्र वाले बच्चों को किसी भी हालत में पास जारी नहीं किया जाएगा। गंभीर बीमारियों से पीड़ितों को भी चारधाम यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है।
उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के सीईओ रविनाथ रमन ने बताया कि अभी राज्य के भीतर के लोगों को ही मंजूरी दी जा रही है। इसके लिए लोगों को सम्बन्धित धाम के जिला प्रशासन से मंजूरी लेनी होगी।
स्थानीय प्रशासन से यात्रा पास जारी होने के बाद ही लोग यात्रा कर सकेंगे। अभी तक धामों से जुड़े जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली के भीतर के ही स्थानीय लोगों को ही मंजूरी दी गई थी। जबकि बद्रीनाथ धाम में जिले में भी अनुमति नही दी गई थी
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel