उत्तराखंड
अच्छी ख़बर: पहाड़ी रूट पर आज से चल पड़ेंगे सवारी वाहनों के पहिये, लॉक डाउन में थमे थे पहिये
देहरादून। लॉकडाउन के बाद से पहाड़ के बंद रूटों पर बसों का संचालन आज से शुरू होगा। ऋषिकेश से श्रीनगर गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, गोपेश्वर आदि रूट पर जाने वाले वाहन वाया गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से जाएंगे।
जबकि, ऑलवेदर रोड कार्य के चलते बदरीनाथ हाईवे 10 अक्तूबर तक बंद है। गुरुवार को पुराना टिहरी बस अड्डा रोड स्थित टिहरी गढ़वाल मोटर ऑनर्स एसोसिएशन कार्यालय भवन के सभागार में टीजीएमओयू,
यातायात एवं पर्यटन सहकारी संघ, लोकल रोटेशन व्यवस्था समिति की संयुक्त बैठक में पर्वतीय रूटों पर बंद पड़े वाहनों के संचालन को लेकर चर्चा की गई।
जिसमें अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी के पास आलवेदर रोड कार्य के चलते यातायात बाधित है, लिहाजा श्रीनगर गढ़वाल,
रुद्रप्रयाग और गोपेश्वर आदि रूटों पर वाहनों का संचालन गंगोत्री हाईवे से ही संभव है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि लोकल सवारियों की सहूलियत के लिए शुक्रवार से पर्वतीय रूट पर बंद सभी वाहनों का संचालन किया जाएगा।
बैठक में लोकल रोटेशन अध्यक्ष प्यार सिंह गुनसोला, यातायात एवं पर्यटन सहकारी संघ उपाध्यक्ष नवीन रमोला, पूर्व अध्यक्ष भानू प्रकाश रांगड़, विश्वनाथ सेवा अध्यक्ष सीएस पंवार, संचालक मनोहर रौतेला, योगेश उनियाल, यशपाल राणा, मनोज आर्य, दिलावर बिष्ट, हरि नौटियाल आदि मौजूद रहे।
आज से इन बस सेवाओं का संचालन होगा
टीजीएमओयू के मुताबिक सुबह 4:10 बजे घनसाली-भट्टगांव, सुबह 5:15 बजे उत्तरकाशी-गंगोत्री, सुबह 6:00 बजे मुखेम, सुबह 6:30 बजे घनसाली-मंदार, सुबह 6:45 बजे देवप्रयाग-बौराड़ी, सुबह 7:30 बजे बौराड़ी-देवप्रयाग-पौड़ीखाल, सुबह 8:00 बजे उत्तरकाशी, सुबह 8:30 बजे घनसाली-टल्ला, सुबह 9:30 बजे घनसाली-बुढ़ाकेदार वाया नई टिहरी, सुबह 10:00 बजे उत्तरकाशी, सुबह 10:15 बजे ऋषिकेश-पौड़ी गढ़वाल, सुबह 10:40 बजे घनसाली-श्रीनगर गढ़वाल, सुबह 11:30 बजे बौराड़ी-श्रीनगर-विनकखाल, दोपहर 12:00 बजे घनसाली, दोपहर 12:30 बजे उत्तरकाशी, दोपहर 1 बजे घनसाली, दोपहर 1:30 बजे श्रीनगर-उत्तरकाशी, दोपहर 3 बजे घनसाली-भट्टगांव आदि रूटों पर बसें चलेंगी।
38 किमी लंबा होगा सफर
बदरीनाथ हाईवे पर यातायात बंद होने के कारण शुक्रवार से श्रीनगर गढ़वाल रूट पर जाने वाली सवारियों को गंगोत्री हाईवे से करीब 38 किलोमीटर लंबा सफर तय करना पड़ेगा। साथ ही 50 से 60 रुपये अतिरिक्त किराया भी देना होगा।
यह रहेगा रूट
ऋषिकेश से श्रीनगर गढ़वाल जाने वाली बसें चंबा से गडोलिया, पौखाल से मलेथा होते हुए जाएंगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel